संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। जिले में वीरवार को फल मंडी के पास कार की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसा मोटरसाइकिल और ऑल्टो कार के बीच हुआ। घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान जुनैद अहमद मीर के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत में एडवांस मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। मामले की जांच चल रही है।