फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रेबन जैनापोरा के घर से 1.202 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत शोपियां पुलिस ने वीरवार को जैनापोरा में एक मकान से 1.202 किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना जैनापोरा की पुलिस ने मादक पदार्थों की सूचना पर एफआईआर दर्ज की और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोपियां की अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर तकिया रेबन जैनापोरा निवासी खुर्शीद अहमद इत्तू के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने 1.202 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें