शक्ति रामलीला समिति भक्तियाना की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन सीता जन्म , श्रीराम के द्वारा अहिल्या का उद्धार और ताड़का वध का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर कलाकारों के बेहतरीन अभिनय ने फेसबुक से जुड़े दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रामलीला मंचन में आशीष-राम, हिमांशु-लक्ष्मण, जनक-योगेश पुरी, अहिल्या-साजन व ताड़का-मनीष बडोनी ने मुख्य भूमिका निभाई।