अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुचेतगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को एक जंग लगा मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया।
बाद में बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए इस पुराने और जंग लगे मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह मोर्टार शेल वहां कैसे पहुंचा।