फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे को 11 घंटे बाद कुएं से सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले में 11 घंटे से अधिक समय तक चले एक बचाव अभियान के बाद 10 वर्षीय फिरदौस अहमद मीर और उसके चाचा को सुरक्षित बचा लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा के हटमुल्ला गांव में शुक्रवार शाम को चार बजे एक किशोर दुर्घटनावश कुएं में गिर गया। उसके चाचा ने उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन कुएं के एक हिस्से के कटाव के कारण वह फंस गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल एवं आपात सेवा विभाग तड़के दो बजे तक बचाव अभियान में लगे रहे। डीसी डोईफोड सागर दत्तात्रेय घटना स्थल पर मौजूद रहे। करीब 11 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से किशोर को छुट्टी दे दी गई। लेकिन चाचा को फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें आगे के इलाज के लिए बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल श्रीनगर में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें