पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने सोमवार को दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये पिछले 23 वर्षों से गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे। पुलिस के अनुसार इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलवामा की प्रिंसिपल सेशन कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इशाक अहमद शेख निवासी चेरसू और फारूक अहमद डार निवासी रेशीपोरा के तौर पर हुई है। संवाद