पुलवामा में पकड़ी चोरी की आरोपी और बरामद सामान। स्रोत पुलिस
पुलवामा। थाना अवंतिपोरा की पुलिस ने चोरी करने की आरोपी एक महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया। मंगलवार को राजपोरा उल्लर निवासी सलीक अहमद भट ने शिकायत दी थी कि विगत सोमवार को चोर उनके आवास से सोने के आभूषण और नकदी ले गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने आधुनिक जांच तकनीकों का उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर उसका विश्लेषण किया जिससे आरोपी अस्मत जान निवासी राजपोरा उल्लर की पहचान हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लगभग 14 लाख रुपये कीमत के आभूषण और नकदी बरामद की है। संवाद