पुलवामा। पुलिस ने मंगलवार को भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रदर्शनियां और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित कर इसे सम्मानित किया। दूसरे चरण के दौरान ये आयोजन अवंतिपोरा, पंपोर, त्राल और खरीयू में बड़े उत्साह और देशभक्ति भावना के साथ किए गए। विशेष कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत और प्रदर्शनियां शामिल थीं जिनका उद्देश्य वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करना था। संवाद