पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने मंगलवार को लेथपोरा में खनिजों के अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे तीन डंपर और एक बुलडोजर को जब्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस स्टेशन अवंतिपोरा की टीम ने तीन डंपर और एक जेसीबी को जब्त कर लिया। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद