पुलवामा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रैक्टर और टवेरा वाहन की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना लालगाम स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल लोगों को पहले पीएचसी अवंतीपोरा ले जाया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रैफर किया गया। घायलों की पहचान गुलाम हसन डेडद पुत्र जमाल डेडद, रियाज अहमद पोसवाल पुत्र राज वली, रोशन पोसवाल पुत्र गुलाब पोसवाल और अब्दुल रशीद पोसवाल सभी निवासी नागपथरी त्राल के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। संवाद
पुलवामा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद