पुलवामा। जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए पुलवामा पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में बुधवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त भारी मशीनरी को जब्त किया। सूत्रों के अनुसार 3 और 4 दिसंबर की दरमियानी रात नियमित गश्त के दौरान थाना लिटर की पुलिस टीम ने अस्तानपोरा लिटर इलाके में अवैध मिट्टी निकासी में शामिल एक भारी मशीन, एक डंपर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया। सभी जब्त वाहन पुलिस हिरासत में ले लिए गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।