पुलवामा। माइनिंग विभाग की ओर से जिले में अवैध खनन और खनिजों में अवैध तरीके से इस्तेमाल होने वाले वाहनों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीमों ने कार्रवाई करते हुए नवंबर माह में अवैध खनन में शामिल 53 वाहनों को जब्त किया और कानून का उल्लघंन करने वालों पर 11.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं डीसी ने अधिकारियों को संवदेनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने के साथ ही सख्त निर्देश लागू किए गए। विभाग के अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि परिवहन केवल उचित अनुमति के साथ ही किया जाना चाहिए । संवाद