पुलवामा के अवंतिपोरा में पकड़ा क्यूआर कोड से ठगी का आरोपी। स्रोत पुलिस
पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने मंगलवार को डिजिटल फ्रॉड के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार दुकानदारों की ओर से शिकायत मिली थी कि क्यूआर कोड स्कैन कर झूठी पेमेंट दिखाकर ठगी की जा रही है। पुलिस ने अवंतिपोरा के बोह इलाके के निवासी समीर अहमद हजाम को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह दुकानदारों से सामान खरीदने के बाद क्यूआर कोड स्कैन कर नकली ऐप के माध्यम से फर्जी पेमेंट दिखाकर उन्हें ठगता था। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद