पुलवामा में गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट। स्रोत आयोजक
- फोटो : संस्थान
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट वीरवार को इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सरकारी डिग्री कॉलेज पुलवामा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। साथ ही 7000 रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्राप्त की। सोलैस इंटरनेशनल स्कूल पुलवामा प्रतियोगिता में रनर-अप रहा। उसे 4000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विजेता और उप-विजेता टीमों को स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म्स भी प्रदान की गईं। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द मैच को 1000 रुपये तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 2000 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। संवाद