पुलवामा में आतंकियों का ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को आतंकियों के एक ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्लू) को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दक्षिण कश्मीर के काचीपोरा निवासी उमर मलिक के रूप में हुई है। उसके पास से एक स्टार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक चीनी ग्रेनेड, एक पाकिस्तानी ग्रेनेड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।