फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan: उड़ी के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीड़ितों से की मुलाकात

Wed, 14 May 2025 03:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनके दुःख को व्यक्तिगत बताया। स्थानीय लोगों ने जान-माल के नुकसान पर मुआवजे की मांग की है और पाकिस्तान को सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन
उड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को बारामुला  जिले के उड़ी के सलामाबाद क्षेत्र पहुंचे, जहां पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी से लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने वहां स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, यहां 2-3 दिन बेरहमी से नागरिक इलाकों में गोलीबारी हुई। ऐसा लग रहा था जैसे सीमा पार से जानबूझकर कोशिश की जा रही थी कि ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को इसकी चपेट में लाया जाए। अब सीजफायर हो गया है। 2 दिनों से LoC खामोश है। हमारी कोशिश है कि हम उन तमाम घरों तक पहुंचे जहां नुकसान हुआ है। नुकसान का हम मुआयना करें और राहत पहुंचाना शुरू करें। काम शुरू हो गया है इसमें कुछ दिन लगेंगे। लेकिन हम लोगों को दोबारा खड़ा कर लेंगे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें