फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: दिल्ली धमाका मामले में सफेदपोश मॉड्यूल का खुलासा, NIA ने आदिल व जसीर के बताए आतंकी ठिकाने खंगाले

Wed, 10 Dec 2025 02:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली धमाका मामले की जांच के तहत आदिल राथर और जसीर बिलाल वानी के बताए आतंकियों के ठिकानों पर अनंतनाग और कुलगाम में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में जंगलों में व्यापक जांच की गई, जबकि इससे पहले व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
NIA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली धमाका मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को अनंतनाग व कुलगाम में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से एनआईए के अधिकारी डॉ. आदिल राथर और जसीर बिलाल वानी को साथ लेकर आए।

आदिल व जसीर सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में गिरफ्तार हैं। इन दोनों ने पूछताछ में अनंतनाग के मट्टन वन क्षेत्र और कुलगाम के काजीगुंड क्षेत्र के वानपोरा में आतंकी ठिकानों के बारे में बताया था। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए दोनों आरोपियों को लेकर अनंतनाग के मट्टन पहुंची। आतंकी ठिकाने का पता लगाने के लिए जंगल में व्यापक तलाशी ली गई।

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के अंतरराज्यीय मॉड्यूल का पता चलने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें तीन डॉक्टर हैं। बानपोरा में चिपकाए गए जैश के पोस्टरों की जांच से इस आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें