श्रीनगर कोतवाली में कोतवाल मनोज रतूड़ी को ज्ञापन देते छात्र नेता
- फोटो : SHRINAGAR
नगर में ट्रैफिक एवं पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए गढ़वाल विवि के छात्र नेताओं ने कोतवाली निरीक्षक से वार्ता की। शुक्रवार को वार्ता के दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, रजत रावत, कार्तिकेय बहुगुणा, अमृत राणा, आयुष कंडारी, अखिलेश आर्य ने कहा कि नगर के लोगों व यात्रियों को आए दिन ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की पार्किंग होने, शहर में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ने से नगर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार के अंदर चौपहिया वाहनों की आवाजाही दिन में बंद रखने की भी मांग की। वार्ता के बाद कोतवाली निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने छात्र नेताओं को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।