फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दल हुए एकजुट, बोले- हिंसा के लिए घाटी में कोई स्थान नहीं

Fri, 27 Jun 2025 12:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

अमरनाथ यात्रा की सफल और सुरक्षित संचालन हेतु उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सर्वदलीय बैठक कर सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। सभी दलों ने यात्रा के समर्थन और आतंक के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए तीर्थयात्रियों के स्वागत और सुरक्षा की जिम्मेदारी साझा की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सर्वदलीय बैठक कर सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करने और सहयोग लेने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा समेत अन्य दलों के नेताओं ने सफल यात्रा के लिए प्रतिबद्धता जताई। कहा कि सभी मिलकर यात्रा को सकुशल संपन्न कराएंगे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा, बाबा अमरनाथ के आशीर्वाद के साथ इस वर्ष की तीर्थयात्रा श्रद्धालुओं के लिए यादगार और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव से भरी होगी। यह जम्मू-कश्मीर के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत भी करेगी। एलजी ने सभी के सुझावों का स्वागत किया। बैठक में सभी पार्टियों के नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। कहा कि जिस तरह से कश्मीर घाटी के लोग अपनी राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे, उससे विरोधियों को यह कड़ा संदेश गया कि हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है।

उपराज्यपाल ने कहा, सभी राजनीतिक दलों के नेता जम्मू-कश्मीर परिवार के सदस्य हैं और मेरा मानना है कि अमरनाथ यात्रा इस परिवार की सामाजिक-सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। हमें सभी भक्तों का स्वागत करने और अमरनाथ यात्रा को एक बड़ी सफलता बनाने के संकल्प के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिबद्धता दोहराई और पवित्र तीर्थयात्रा के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र तीर्थयात्रा का सुचारू और सफल संचालन हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। जम्मू और कश्मीर के लोगों से श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत करने और यात्रा में प्रमुख हितधारकों के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का भी आग्रह किया।

यह खबर भी पढ़ें: Amarnath Yatra: उधमपुर मुठभेड़ के बाद अलर्ट, श्रद्धालुओं को जारी हुई नई एडवाइजरी; काफिले के साथ ही करें यात्रा

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें