फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Statehood: जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, LG मनोज सिन्हा ने दिया जवाब

Sun, 07 Aug 2022 07:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में कहा कि जम्मू-कश्मीर को सही समय आने पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में कहा कि जम्मू-कश्मीर को सही समय आने पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई बार सदन में यह स्पष्ट कर चुके हैं। इसके लिए केंद्र सरकार सक्षम है। जम्मू-कश्मीर की सरकार और प्रशासन से राय लेकर यह फैसला किया जाएगा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कहा था कि सही समय आने पर पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिया जाएगा।

विज्ञापन


मनोज  सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का सफाया किया जा रहा है। वह लगातार सेना के कमांडरों के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि केवल आतंकवादी को मार कर ही आतंकवाद का सफाया नहीं हो सकता, इसके लिए माता-पिता को भी अपने बच्चों को इस राह पर चलने से रोकना होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छी गतिविधियों से जोड़ना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें