लेह। मौसम विज्ञान केंद्र लेह ने लद्दाख क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मौसम चेतावनी जारी की है। 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी तक व्यापक हिमपात की संभावना है। इसका असर 23 जनवरी को सबसे अधिक रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सोनम लोट्स ने बताया कि इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होगा जबकि मैदानी इलाकों में मध्यम स्तर का हिमपात देखने को मिल सकता है। सबसे तीव्र हिमपात 23 से 25 जनवरी के बीच होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना मौसम, सड़क संपर्क और हवाई सेवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाएं। ताकि सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। संवाद