फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लद्दाख के दूरदराज गांवों में सेना ने लगाए चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
भारतीय सेना के जवान स्थानीय निवासियों को दवाइयां वितरित करते हुएस्रोत - भारतीय सेना - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
लेह। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेना ने लद्दाख के दूरस्थ गांवों मुध, मन, फोबरांग और पैंगोंग त्सो के पास उर्गो में चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नागरिक प्रशासन के सहयोग से आयोजित इन शिविरों में नियमित स्वास्थ्य जांच, सामान्य दवाइयां और गंभीर रोगियों के लिए विशेष परामर्श जैसी व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही स्वच्छता और निवारक देखभाल पर जागरूकता व्याख्यान भी दिए गए तथा स्थानीय लोगों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। स्थानीय समुदाय ने दूरदराज और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण और समग्र विकास के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें