लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ियों ने झारखंड के रांची में आयोजित 60वीं राष्ट्रीय क्रॉस कं
लेह। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने जयपुर में आयोजित द्वितीय फेडरेशन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली लद्दाख की ताइक्वांडो टीम को रविवार को सम्मानित किया। टीम के लिए चाय पार्टी का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में टीम ने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप पारंपरिक खातक भेंट किए गए और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। संवाद