कारगिल। अवैध शराब की तस्करी के आरोप में थाना द्रास की पुलिस ने शुक्रवार को चार नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अवैध शराब भी बरामद की गई। विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने द्रास के कई स्थानों पर छापेमारी की। भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। आरोपी महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
संवाद