फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: फॉरएवर इन ऑपरेशंस डिवीजन में जीओसी ने जांचीं सुरक्षा तैयारियां

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा की, स्रोत – भारतीय सेना
विज्ञापन
लेह। फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने वीरवार को फॉरएवर इन ऑपरेशंस डिवीजन का दौरा किया। जीओसी ने कारगिल सेक्टर में चुनौतीपूर्ण उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात सैनिकों से बातचीत कर सुरक्षा परिदृश्य का आकलन किया। उन्हें अत्यंत प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में सीमाओं पर सतर्कता बनाए रखने के लिए किए जा रहे परिचालन उपायों, तैयारियों के स्तर और जारी पहलों के बारे में जानकारी दी गई। लेफ्टिनेंट जनरल भल्ला ने कठोर मौसम की चुनौतियों के बावजूद सैनिकों द्वारा प्रदर्शित पेशेवरता, साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। जीओसी ने सभी रैंकों से राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों को सक्रिय रूप से अपनाने और उन्हें कार्यक्षेत्र में समाहित करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें