लेह। लद्दाख के पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सोमवार को लेह में लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के बीच प्रशासन, सुरक्षा तथा केंद्र शासित प्रदेश में पुलिस और नागरिक प्रशासन के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार बैठक में कानून-व्यवस्था और लद्दाख में समग्र शासन व्यवस्था से संबंधित विषय भी शामिल रहे। इस मुलाकात को संस्थागत समन्वय को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषकर ऐसे समय में जब लद्दाख में बड़े राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। संवाद