लेह। सप्ताहभर चलने वाले लद्दाख एस्ट्रो फेस्टिवल 2026 का शुभारंभ लेह स्थित पर्यटन विभाग परिसर में विद्यार्थियों, खगोल विज्ञान प्रेमियों और विभिन्न अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लद्दाख के पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने किया जबकि भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पर्यटन निदेशक लद्दाख त्सेरिंग पालदेन ने लद्दाख की बढ़ती पहचान को एस्ट्रो-टूरिज्म गंतव्य के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि पर्यटन कैलेंडर को मजबूत करने के लिए आगामी तीन वर्षों के लिए फेस्टिवल की तिथियां पहले ही निर्धारित कर दी गई हैं। संवाद