फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: बारामुला-उड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, दोनों ओर फंसे वाहन, एनएस ब्रिज के पास यातायात बाधित

Wed, 11 Mar 2026 11:11 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बारामुला-उड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएस ब्रिज के पास भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा और बड़े पत्थर गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासन ने मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और सड़क से मलबा हटाकर जल्द यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
बारामुला राजमार्ग पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला-उड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एनएस ब्रिज के पास भूस्खलन होने के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना के बाद अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही रोक दी।

भूस्खलन के दौरान मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके चलते राजमार्ग पर कई वाहन दोनों तरफ फंस गए।

अधिकारियों ने बताया कि रोड क्लियरेंस टीमों को सूचित कर दिया गया है, जो पहुंचकर मलबा हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश कर रही। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि मार्ग को साफ और सुरक्षित घोषित किए जाने तक इस रूट का उपयोग न करें। अधिकारियों का कहना है कि सड़क संपर्क जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें