फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ

Sun, 08 Mar 2026 11:09 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लद्दाख के नए उपराज्यपाल वीके सक्सेना 13 मार्च को शपथ लेंगे। इसी बीच कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के नए एलजी बने हैं और 10 मार्च को शपथ लेंगे।
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के नव नियुक्त उपराज्यपाल वीके सक्सेना आगामी 13 मार्च को शपथ लेंगे। इसके लिए लोकभवन में एक कार्यक्रम रखा गया है। सक्सेना इससे पूर्व दिल्ली के उपराज्यपाल थे। उधर, लद्दाख के उपराज्यपाल रहे कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश का नया एलजी बनाया गया है। वे इसी 10 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित लोकभवन में दोपहर पौने 12 बजे समारोह रखा गया है। बीती पांच मार्च को कविंद्र गुप्ता की जगह वीके सक्सेना को लद्दाख का एलजी नियुक्त किया गया था। इसी दिन केंद्र की ओर से कविंद्र गुप्ता को शिव प्रताप शुक्ल की जगह हिमाचल प्रदेश का उप-राज्यपाल बनाने की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें