गुरुद्वारे में आयोजित बैठक में आरक्षण की विसंगतियों पर चर्चा के बाद उत्तराखंड आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें कुशलानाथ को संघर्ष समिति का संयोजक बनाया गया। देवेंद्र प्रसाद उप संयोजक, ईडब्लूएस श्वेता सेमवाल सह संयोजक व अमरदेव को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रिया कोहली, शिवचरण शाह, मुकेश नौटियाल, गायत्री, संतोषी, रंजना, शोभा, अनुज कुमार, माला, शिवानी, अरविंद कुमार व रमेश कुमार मौजूद थे।