कुलगाम के काजीगुंड में पकड़ा स्टंट राइडर। स्रोत पुलिस
- फोटो : गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम 25 से
कुलगाम। ट्रैफिक रूरल कश्मीर की स्पेशल एनफोर्समेंट टीम ने हरिवाह कुलगाम के रहने वाले शावर अहमद लोन नाम के एक और आदतन स्टंट बाइकर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार स्टंट बाइकर जिस बाइक का इस्तेमाल कर रहा था, उसे कानून की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा एक काउंसलिंग सेशन भी आयोजित किया गया जिसमें उक्त स्टंट बाइकर को स्टंट ड्राइविंग के नतीजों और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर संबंधित वीडियो अपलोड करके युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया गया। संवाद