फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Kashmir: कुलगाम में महिला शिक्षक और अनंतनाग में सरपंच-पंच दंपती के हत्यारे ढेर, हिजबुल के चार आतंकियों का खात्मा

Fri, 17 Jun 2022 01:37 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम/ अनंतनाग

सार

कश्मीर में दो स्थानों पर मुठभेड़ हुई। कुलगाम में हुई मुठभेड़ में शिक्षिका रजनी बाला के दोनों हत्यारे ढेर कर दिए गए हैं। अनंतनाग में भी सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों का खात्मा कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकरोधी अभियान लगातार चलते रहेंगे। 
विज्ञापन
Baramulla Encounter - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम व अनंतनाग में  वीरवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में महिला शिक्षक रजनी बाला के हत्यारे समेत चार दहशतगर्द मारे गए। इसके साथ ही सरपंच व पंच दंपती की हत्या में शामिल एक आतंकी भी मारा गया है। शिक्षक के हत्यारे को तीन दिन की घेराबंदी के बाद मारने में सफलता मिली है। मारे गए सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे, जिनसे हथियार बरामद किए गए हैं। इस साल अब तक 109 आतंकी मारे जा चुके हैं।

बुधवार की सुबह दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई

कुलगाम के मिशीपोरा में मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। कुछ देर की मुठभेड़ के बाद रात भर सन्नाटा रहा। बुधवार की सुबह दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई। कुछ देर के बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। इसके बाद देर शाम तक कोई भी फायरिंग नहीं हुई। बताते हैं कि इस दौरान आतंकी लोकेशन बदलकर आबादी वाले इलाके में घुस आए थे।

शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल आतंकी ढेर 

हालांकि, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा था। तीसरे दिन वीरवार को दोपहर बाद आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ। इस दौरान मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक कुलगाम के मोहनपोरा का जुबैर सोफी था जो हाईस्कूल गोपालपोरा में 31 मई को घुसकर शिक्षक रजनी बाला की हत्या करने की घटना में शामिल था। दूसरे आतंकी की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अनंतनाग में घिरे आतंकियों ने नहीं किया आत्मसमर्पण 

वहीं, अनंतनाग जिले के हंगलगुंड इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने संयम बरतते हुए आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी।

भाजपा सरपंच तथा उनकी पंच पत्नी की हत्या में शामिल था आतंकी 

अंतत: सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। पुलिस के अनुसार दोनों की शिनाख्त जुनैद भट और बासित वानी के रूप में हुई है। बासित नौ अगस्त 2021 को अनंतनाग में भाजपा सरपंच गुलाम रसूल डार तथा उनकी पंच पत्नी की हत्या में शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें