फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing Case: दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में SIA का छापा, संजय शर्मा हत्याकांड मामले में कार्रवाई

Wed, 14 Jun 2023 10:15 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एसआईए की कश्मीर की तरफ से एटीएम गार्ड कश्मीरी पंडित संजय कुमार शर्मा की हत्या की जांच के सिलसिले में तीन अलग-अलग जिलों में रेड की गई हैं।।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की कश्मीर इकाई की तरफ से बुधवार को दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में छापा मारा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एटीएम गार्ड कश्मीरी पंडित संजय कुमार शर्मा की हत्या की जांच के सिलसिले में तीन अलग-अलग जिलों में रेड की गई हैं।।

विज्ञापन


पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एसआईए कश्मीर की टीम पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां जिलों में तलाशी ले रही है। बैंक के एटीएम गार्ड संजय कुमार शर्मा की हत्या के मामले में छापेमारी की जा रही है। इससे पहले पिछले माह पूरे कश्मीर में नौ अलग-अलग स्थानों पर रेड की गई थी।

गौरतलब है कि आतंकियों ने इसी साल 26 फरवरी को पुलवामा के अच्छन गांव में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजय शर्मा घाटी में एक बैंक में बैंक गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें