फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: आतंकियों की गुलाम नबी को धमकी, कहा- प्रदेश राजनीति में आजाद की एंट्री सुनियोजित रणनीति

Thu, 15 Sep 2022 03:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुलाम नबी आजाद को आतंकी संगठन ने धमकी दी है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रेजिस्टेंस फाइटर्स ने धमकी भरा पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस छोड़ नई पार्टी बनाने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को आतंकी संगठन ने धमकी दी है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रेजिस्टेंस फाइटर्स ने धमकी भरा पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है।

विज्ञापन


पोस्टर जारी कर आतंकी संगठन का कहना है कि गुलाम नबी आजाद की जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एंट्री सुनियोजित रणनीति है। आतंकी संगठन का कहना है कि कांग्रेस छोड़ने से पहले आजाद ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बंद कमरे में बैठक भी की थी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की है।

रेजिस्टेंस फाइटर्स ने आगे लिखा है कि दिल्ली पर कुछ विदेशी संस्थाएं जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य दिखाने का दबाव बना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाना सब कुछ ठीक होना बताता है। इस पर अमलीजामा पहनाने के लिए ही गुलाम नबी आजाद को प्लान-बी के तहत यहां भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें