सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल द्रास में भारतीय सेना द्वारा नेत्र जांच शिविर आयोजित, स्रोत – सोशल मीडि
कारगिल। उपजिला अस्पताल द्रास में वीरवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल सेना की ओर से 308 फील्ड आर्मी हॉस्पिटल के माध्यम से क्षेत्र में चलाए जा रहे सामुदायिक संपर्क एवं स्वास्थ्य सहायता कार्यक्रमों के तहत की गई। शिविर के दौरान सेना के डॉक्टरों ने अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों के सहयोग से लोगों की आंखों की जांच की। लगभग 20 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई जिन्हें पेशेवर चिकित्सीय जांच, परामर्श तथा उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दृष्टि संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान करना और विशेष रूप से दूरस्थ एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना था। संवाद