दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कई स्थानों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने मंगलवार सुबह आईईडी बरामदगी मामले में छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार, इस साल अगस्त में 30 किलो आईईडी की बरामदगी के संबंध में पुलवामा के जंदवाल, आर्मुला, निलोरा और बंदज़ू गांवों में छापेमारी की गई। इस मामले में पहले भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस साल अगस्त में पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास पुलिस और सुरक्षा बलों ने करीब 30 किलो आईईडी बरामद की थी।