श्रोत संवाद फोटो :- नौशेरा के सीमांत क्षेत्र मे मिला जिंदा मोर्टार शेल,
नौशेरा। धनका के वन्य क्षेत्र में रविवार को मोर्टार शेल मिला है। क्षेत्र से गुजर रहे राहगीरों ने जब इसे देखा तो पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। सेना की 59 इंजीनियर रेजिमेंट की एक्सपर्ट टीम ने मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। बता दें कि पहले भी सीमावर्ती क्षेत्रों में पुराने जिंदा मोर्टार शेल मिलने पर उन्हें निष्क्रिय किया जाता रहा है। संवाद