फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, घाटी में कई जिलों में पारा शून्य से नीचे

Sun, 27 Nov 2022 01:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। शनिवार-रविवार रात श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात बीती। यहां माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में साफ मौसम के बीच कंपकंपी बढ़ गई है। घाटी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम पारा 5 से 7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। शनिवार-रविवार रात श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात बीती। यहां माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 
कारगिल में कड़ाके की ठंड के बीच रात न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीकुंड में माइनस 1.4, पहलगाम में माइनस 3.0, कुपवाड़ा में माइनस 1.5, कोकरनाग में माइनस 2.8 और गुलमर्ग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें