फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में 19 और 20 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

Thu, 17 Nov 2022 05:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
Srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को साफ मौसम के बीच पारे में गिरावट रही। शहर में धूप खिली रही, लेकिन ठंड का भरपूर अहसास हो रहा है। जम्मू समेत कई जिलों में हल्के बादलों के साथ ठंडक बढ़ी है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छाए। इससे पहले बुधवार को यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री गिरकर 23.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 4.4, बटोत में 3.5, कटड़ा में 11.2 और भद्रवाह में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.4, पहलगाम में माइनस 2.4, गुलमर्ग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां दिन का पारा 4.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें