फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: फर्जी एआई-जनित पोस्टर के खिलाफ बागवानों को किया आगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बागवानी विभाग कश्मीर ने किसानों और बागवानों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ग्रुप्स पर प्रसारित हो रहे जनसुगम के तहत क्षेत्र विस्तार योजना शीर्षक वाले अनधिकृत और भ्रामक प्रचार पोस्टर के खिलाफ आगाह किया है। पोस्टर में झूठा दावा किया गया है कि पौधों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, जिसमें प्रति पौधा कीमत 250 रुपये बताई गई है, सब्सिडी 200 और किसान का योगदान केवल 50 प्रति पौधा बताया गया है। इस संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया है कि उसने ऐसा कोई पोस्टर न तो जारी किया है और न ही उसके प्रसार को अधिकृत किया है और न ही उसमें दिए गए आंकड़ों, दावों या जानकारी का समर्थन करता है। विभाग ने आगे कहा कि यह ग्राफिक एआई-जनित फर्जीवाड़ा प्रतीत होता है, जिसमें आधिकारिक प्रतीकों और विभागीय लोगो का अनधिकृत उपयोग किया गया है, जिससे किसानों और बागवानों को गुमराह किए जाने की संभावना है। किसानों और फल उत्पादकों को दृढ़ता से सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और ऐसे असत्यापित प्रचार सामग्री पर विश्वास करने या उसे आगे बढ़ाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें