फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मीरवाइज पर दूसरे दिन भी पाबंदी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मीरवाइज मंजिल ने मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक को दूसरे दिन भी घर में नजरबंद रखे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। मीरवाइज को कल घर में नजरबंद किया गया था, जिससे वह ऐतिहासिक जामा मस्जिद श्रीनगर में जुमे का खुतबा नहीं दे सके और सामूहिक नमाज भी अदा नहीं कर सके। अधिकारियों की ओर से बिना किसी स्पष्टीकरण के शनिवार को भी उनकी आवाजाही पर पाबंदी जारी है। मीरवाइज मंजिल के प्रवक्ता ने मीरवाइज पर बार-बार और मनमाने ढंग से लगाई जा रही पाबंदियों को बेहद खेदजनक और अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने से रोकना और लोगों से मिलने-जुलने पर पाबंदी लगाना एक चिंताजनक परंपरा बन गई है। मंजिल ने अधिकारियों से पाबंदियां तुरंत हटाने और मीरवाइज की बुनियादी धार्मिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बार-बार सीमित करने से बाज आने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें