फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: वक्फ कार्यक्रम में वंदे मातरम् पर आपत्ति जताने वाले मौलाना को समन पर इल्तिजा ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से मौलाना रहमतुल्लाह मीर कासमी को समन किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। मौलाना कासमी को 26 नवंबर को पुलिस ने समन किया था, जब उन्होंने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में वंदे मातरम् के सभी छह छंदों के पाठ की आलोचना की थी। मौलाना ने कहा था कि यह इस्लाम के तौहीद (एकेश्वरवाद) के सिद्धांत के खिलाफ है। इस पर एक्स पर पोस्ट करते हुए इल्तिजा ने कहा, शर्मनाक है कि अपने कद और उम्र के एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने वक्फ कार्यक्रम में वंदे मातरम बजाए जाने की निंदा करने की हिम्मत की। वक्फ बोर्ड का यह कार्यक्रम 23 नवंबर को वक्फ दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें