फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: तुलैल में लापता बच्चे की तलाश तीसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। जिले के तुलैल क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्चे की किशनगंगा नदी में बह जाने के बाद तलाशी अभियान के तीसरे दिन भी कोई सफलता न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मौके पर कोई प्रशिक्षित बचाव दल सक्रिय रूप से अभियान नहीं चला रहा है। लापता बच्चे की पहचान बाबर बशीर शेख पुत्र बशीर अहमद शेख निवासी शेखपोरा के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम को नदी में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अभियान के दूसरे दिन तैनात की गई टीमें स्विफ्ट-वाटर रेस्क्यू के लिए जरूरी विशेषज्ञता और उपकरणों से लैस नहीं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज बहाव के कारण कुछ कर्मी नदी में उतर ही नहीं पाए, जिसके चलते स्थानीय स्वयंसेवकों को ही तलाश में मदद करनी पड़ी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तुरंत प्रशिक्षित गोताखोरों और आवश्यक उपकरणों से लैस विशेष बचाव दल तैनात किए जाएं ताकि अभियान को तेज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें