कुपवाड़ा/हंदवाड़ा। हंदवाड़ा के मरातगाम और चोगल समेत कई गांवों में आवारा कुत्तों के हमलों से दहशत फैल गई है। पिछले कुछ दिनों में कुत्तों के काटने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या बड़ी चिंता बन गई है। सुबह-शाम के वक्त बच्चों, बुजुर्गों और आने-जाने वालों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तुरंत कदम उठाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि आवारा कुत्तों की आबादी पर काबू पाने और हमलों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाया जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई में देरी से और घटनाएं हो सकती हैं और लोगों की सुरक्षा को खतरा बढ़ जाएगा।