फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 7 विधायकों से की मुलाकात, विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिविल सचिवालय में कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके क्षेत्रों की समस्याएं, सुझाव और विकास से जुड़े मुद्दे सुने। मुख्यमंत्री से विधायक इफ्तिखार अहमद (राजोरी), रफीक अहमद नाइक (त्राल), जस्टिस (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी (पंपोर), जावेद रियाज बेदार (पट्टन), खुर्शीद अहमद शेख (लंगेट), अर्जुन सिंह राजू (रामबन) और गुलाम अहमद मीर (डूरू) ने मुलाकात की। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकास जरूरतें, जनकल्याण के मुद्दे और लोगों से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि उठाए गए सभी मुद्दों और समस्याओं की जांच कर समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें