फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बंगस घाटी जल्द खोलें, हजारों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के लोगों ने प्रशासन से बंगस घाटी को जल्द पर्यटकों के लिए खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ खूबसूरत पर्यटन स्थल नहीं बल्कि हजारों परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है। घाटी खुलने से युवाओं, व्यापारियों और बेरोजगारों को लाभ होगा। पर्यटन और इससे जुड़ी गतिविधियों से हजारों लोगों की रोजी रोटी चल सकती है। घाटी मावर, चौकीबल और टेपी रूट के साथ-साथ राजवार से भी जुड़ी है। प्रशासन से अपील की है कि बंगस को टूरिज्म का ड्रीम प्रोजेक्ट मानकर जल्द सुविधाएं बहाल की जाएं। युवाओं का कहना है कि बंगस खुलने से होमस्टे, गाइड, ट्रांसपोर्ट और हस्तशिल्प से जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें