पुलवामा। पुलवामा पुलिस ने खमरी इलाके में 27 बोतल अवैध शराब बरामद कर युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ राजपोरा थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान जितेन बर्मन निवासी पश्चिम कथलबाड़ी, सिलबाड़ीहाट, जिला जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। मौजूदा समय में आरोपी लस्सीपोरा की एक प्लाई फैक्ट्री में काम कर रहा था।