पुलवामा। अवैध खनन पर पंपोर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी निकालने और ढोने में लगे दो जेसीबी और एक डंपर को मौके पर जब्त कर लिया। जेसीबी को जहांगीर अहमद खान निवासी कंदीजाल चला रहा था, जबकि दूसरी को रईस अहमद लोन निवासी मुनीपोरा वुयन ऑपरेट कर रहा था। इसके अलावा पुलिस ने डंपर भी मौके से जब्त किया। जिसे मोहम्मद अल्ताफ लोन निवासी मुनीपोरा वुयन चला रहा था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पंपोर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।