हंदवाड़ा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने 25 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की। पुलिस के अनुसार लंगेट निवासी सना उल्लाह की 1.5 कनाल जमीन और प्लिंथ जब्त किया। यह कार्रवाई नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत की गई है। पुलिस की ओर से इस तरह के अभियान चलाने का उद्देश्य न केवल दोषियों को गिरफ्तार करने बल्कि ड्रग तस्करी को समर्थन देने वाली वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने के लिए भी सघन कार्रवाई का हिस्सा है। आरोपी पर पुलिस थाना हंदवाड़ा में एफआईआर दर्ज है।