अवंतिपोरा। पुलिस ने त्राल में तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जलाल-उद-दीन शेख निवासी नवडल त्राल, मोहम्मद यूसूफ शाह निवासी तकिया गुलाब बाग, इम्तियाज अहमद मोहंड निवासी शायर आबाद त्राल के रूप में हुई है। तीनों से 11,450 की सट्टा राशि और ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।